हटा में नवीन गो आवास का भूमिपूजन:15 लाख से होगा निर्माण, सांसद बोले- जरूरत होगी तो और राशि दी जाएगी

दमोह जिले के हटा में स्थित श्रीराम गौशाला में रविवार दोपहर को नए गौ आवास के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह और विधायक उमा देवी खटीक मुख्य रूप से मौजूद रहे। नए गौ आवास के निर्माण के लिए कुल 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 10 लाख रुपए सांसद निधि से और 5 लाख रुपए गौ-संवर्धन बोर्ड से दिए गए हैं। इस नए शेड के बनने से गौशाला में रह रही गायों को रहने की बेहतर जगह और सुविधाएं मिल सकेंगी। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि गौशालाओं को तभी सही मायने में उपयोगी बनाया जा सकता है, जब वे आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने गायों की नस्ल सुधारने और आवारा गौवंश की समस्या को हल करने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। सांसद का आश्वासन सांसद राहुल सिंह ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो अगले बजट में और भी राशि दी जाएगी। उन्होंने लोगों से सड़कों पर घूम रहे पशुओं की समस्या को कम करने के लिए गौपालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गौमाता और भारत माता की पूजा की गई। इस दौरान गौशाला समिति के सदस्य, गौसेवक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *