राजस्थान में 52,453 पदों पर होगी भर्ती:10वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई; अगले साल सितंबर में होगी परीक्षा

राजस्थान सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52 हजार 453 पदों पर वैकेंसी निकाली है। अगले साल मार्च में इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और सितंबर में एग्जाम होगा। 18 से 40 साल तक की उम्र के 10वीं पास उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकेंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- 52 हजार 400 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी के लिए अगले साल 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 19 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म करेक्शन का वक्त दिया जाएगा। आलोक राज ने बताया- सितंबर में कंप्यूटर आधारित या फिर टैबलेट आधारित परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें से दोगुना अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस और आयु सीमा
उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपए परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को 600 रुपए परीक्षा शुल्क देगा होगा। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी को 400 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा समस्त विशेष योग्यजन और राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के लिए 400 रुपए परीक्षा शुल्क तय किया गया है। ऐसे करें अप्लाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *