नरेश मीणा बोले-4 बड़े नेताओं को विधानसभा जाने से रोकूंगा:तब तक जूते नहीं पहनूंगा; टोंक में दंगल कार्यक्रम में पत्नी ने डेढ़ साल बाद पहनी चप्पल

देवली- उनियारा विधानसभा उप चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा की पत्नी सुनीता मीणा ने करीब डेढ़ साल बाद रविवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में चप्पल पहन ली। उन्होंने यह चप्पलें आज अलीगढ़ क्षेत्र के उख़लाना में हुए विशाल पद दंगल के दौरान पंचों की मनुहार के बीच पहनी। समाज के लोगों ने नरेश मीणा से भी जूते पहनने की गुहार लगाई, लेकिन नरेश मीणा ने लोगों के हाथ जोड़कर साफ कहा कि आपकी भावना की कद्र करता हूं, लेकिन मैंने प्रण ले रखे हैं कि जब तक हाड़ौती के चार धन्ना सेठों को विधानसभा से जाने से नहीं रोकूंगा, तब तक चप्पल नहीं पहनूंगा। ‘चार बड़े नेताओं को विधानसभा में जाने से रोकने की सौंगध है मुझे’
नरेश मीणा ने कहा- मैंने इसी उखलाना मैं देलवाल जी के स्थान पर 2024 में विधानसभा उप चुनाव के दौरान जूते खोलकर नंगे पैर रहने की सौगंध खाई थी। आज लोगों ने इस सौगंध को तोड़ने के लिए कहा, लेकिन में जब तक अनशन नहीं तोडूंगा, जब तक चार बड़े नेता ओम बिरला, प्रताप सिंह सिंघवी, शांति धारीवाल और प्रमोद जैन भाया को विधानसभा में जाने से नहीं रोक दूं। क्योंकि इन चारों नेताओं ने हाड़ौती के किसानों, आम जनता, गरीब लोगों का शोषण किया है। लोगों को इनसे मुक्त कराकर ही जूते पहनूंगा। मुख्य अतिथि के तौर पर आए नरेश मीणा ने कांग्रेस एवं भाजपा के दिग्गज नेताओं पर आरोप लगाया कि बजरी के नाम पर प्रतिदिन करोड़ की राशि उनकी जेब में जा रही है। उन्होंने कहा कि अब आमजन को सस्ती दरों पर बजरी दिलाने के लिए भी वह बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा- जनता का हक और कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता है। आपके प्यार और भरोसे के लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा और आपके सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहूंगा। इससे पहले नरेश मीणा का उखलाना पहुंचने पर जेसीबी मशीनों से फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया गया। पूरे गांव में उन्हें घोड़ी पर बिठाकर जुलूस निकाला गया। मीणा ने शेष अवतार जी महाराज के मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। दंगल पार्टियों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
दंगल में लोक संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले। इस ऐतिहासिक दंगल में क्षेत्र की नामचीन पार्टियों ने अपनी गायकी का लोहा मनवाया। इसमें चार प्रसिद्ध डेकवा, सपीपुरा, घुड़ासी और बिलोता की दंगल पार्टियां शामिल हुई। कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। रहूँगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *