वॉरेन अकेडमी के जॉयफेस्ट-2026 का समापन:तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में नन्हें कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

वॉरेन अकेडमी स्कूल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘जॉयफेस्ट 2026’ का समापन रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम, मानसरोवर में संपन्न हुआ। समारोह के अंतिम दिन नर्सरी से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक एवं आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समापन दिवस पर नन्हे कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर उतरकर अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत माइम एक्ट ने बिना संवाद के भावनाओं और सामाजिक संदेशों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति की। इसके पश्चात हिप-हॉप डांस, फोक म्यूज़िक माशअप और समूह नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा लोकप्रिय गीत ‘नाटू नाटू’ पर दी गई ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छोटे बच्चों का मंच पर आत्मविश्वास, तालमेल और उत्साह सभी के लिए अत्यंत सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अरुण सोगानी एवं अमित सोगानी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को सुदृढ़ करते हैं। तीन दिनों तक चला जॉयफेस्ट 2026 शिक्षा, कला और संस्कृति के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्मरणीय रूप से संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *