लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:खंडवा में मारपीट के बाद तीन लोगों पर FIR

खंडवा के थाना पिपलोद क्षेत्र के ग्राम रायपुर में हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने के आरोप को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन और मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रायपुर निवासी विजय कुमार राठौर (32) ने थाना पिपलोद में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के नवलसिंह बारेला, दशरथ विश्वकर्मा और रमेश बारेला द्वारा पिछले कुछ दिनों से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। आरोप है कि आरोपियों ने विजय कुमार को ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी दूर होने, घर में सुख-शांति रहने और बच्चों की पढ़ाई के लिए दो से ढाई लाख रुपए देने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने बताया, आरोपियों द्वारा शनिवार को प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती थीं, जिसमें बीमार लोगों को ठीक करने की प्रार्थना की जाती थी। विरोध करने पर मारपीट का आरोप
शनिवार रात जब वह गांव के सरपंच पति, उपसरपंच पति और अन्य ग्रामीणों के साथ आरोपियों के घर पहुंचा और धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में उसे पीठ पर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के दौरान गांव के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए और बीच-बचाव किया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि धर्म परिवर्तन का विरोध किया गया तो जान से खत्म कर देंगे। थाना पिपलोद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *