जेईई मेन्स में 44 स्टूडेंट्स के 99 से ज्यादा परसेंटाइल:जयपुर के स्टूडेंट्स का माला और साफा पहनाकर किया स्वागत, ढोल की धुनों पर थिरके कदम

परीक्षा तैयारी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने जेईई मेन्स 2025 (सत्र 1) में राजस्थान के 77 से अधिक छात्रों की असाधारण सफलता की घोषणा की है। इन छात्रों ने 99 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। इनमें जयपुर के स्टूडेंट्स की संख्या 44 है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि जयपुर के गौरव लांबा (99.92%), गौरव सिंह शेखावत (99.90%), लक्ष्य (99.84%) और हार्दिक जैन (99.82%) ने शानदार प्रदर्शन किया। बीकानेर के श्रीधर शर्मा (99.88%) और श्रीगंगानगर के यश गुप्ता (99.86%) भी शीर्ष स्थान पर रहे। खास बात यह रही कि कोटा के प्रतीक बाजपेयी ने फिजिक्स में 100% स्कोर कर इतिहास रच दिया। इनमें से अधिकांश छात्र आकाश के कक्षा कार्यक्रम के हिस्सा थे। इसका उद्देश्य आईआईटी जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं को क्रैक करना है। अखिलेश दीक्षित ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि हमें जेईई मेन्स 2025 में अपने छात्रों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी मेहनत, लगन और हमारी कोचिंग रणनीति ने इन शानदार परिणामों को संभव बनाया है। हम अपने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं और उनकी आगामी परीक्षाओं में भी सफलता की उम्मीद करते हैं। जेईई (मेन्स) परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों को अपने स्कोर सुधारने के कई मौके मिलते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *