बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार डिप्टी रेंजर की मौत:झाबुआ में ड्यूटी पूरी करके घर जा रहे थे, परिवार में पत्नी और तीन बेटियां

झाबुआ-दाहोद मार्ग पर सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर बापूसिंह बिलवाल का निधन हो गया। यह हादसा गेहलर के पास उस समय हुआ जब वे अपनी ड्यूटी पूरी करके लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, डिप्टी रेंजर बिलवाल अपने बीट क्षेत्र पिटोल से आधिकारिक काम निपटाकर वापस आ रहे थे। तभी गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क से काफी दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विभाग में शोक बापूसिंह बिलवाल झाबुआ वन विभाग में पदस्थ थे और उनके पास सजेली नानया क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी था। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटी बेटियां हैं। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है, जो मंगलवार सुबह किया जाएगा। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *