राजस्थान की अंडर-23 महिला कैम्प में दौसा जिले से दो महिला खिलाड़ी निधि सैनी और याना वर्मा का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि यह कैम्प आरसीए द्वारा 13 फरवरी से आरसीए एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। जिला सचिव ने बताया कि अब राजस्थान की टीम में प्रत्येक फॉर्मेट में दौसा जिले से खिलाड़ियों का कैम्प में और टीम में शामिल होना जिले के खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि आगे और टीम में हमारे खिलाड़ियों की खेल में गुणवत्ता कैसे सुधरे इसका प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्वी भी अंडर 19 महिला टीम में राजस्थान में दौसा जिले से 4 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया था, जो कि दौसा जिले के लिए गर्व की बात है। साथ ही जिला संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा चयनित महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।


