युवक से मारपीट कर सड़क पर फेंका:पिकअप गाड़ी में आए थे बदमाश; घर में फेंकी कांच की बोतल, एक घायल

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। थाने के ठीक पीछे कुछ युवकों ने एक घर पर हमला बोल दिया, जिसमें एक घायल हो गया। वहीं फूलनाथ बगीची के पास घर में से युवक को उठाकर ले गए और मारपीट कर सड़क पर फेंक गए। मारपीट कर सड़क पर फेंका मुरलीधर व्यास कॉलोनी से आगे स्थित फूलनाथ बगीची के पास रहने वाले लालचंद नायक ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- उसके भतीजे शिवलाल को राकेश जाट, रोनाल्डो जाट और मुकेश जाट सहित दस-पंद्रह अन्य युवक पिकअप गाड़ी में डालकर ले गए। मारपीट के बाद सड़क पर फेंक दिया। जब घर वाले ढूंढने निकले तो पूर्व पार्षद के घर के आस-पास मिला। गंभीर रूप से घायल शिवलाल को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसके पैर का एक घुटना टूट गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। परिवार का एक सदस्य घायल नयाशहर थाने के ठीक पीछे भी एक घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में अब तक एफआईआर की पुष्टि नहीं हुई है। थाने के पास ही रहने वाले एक परिवार पर हमला किया गया। कांच की बोतलें भी फेंकी गई, जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद पुलिस ने जगह-जगह दबिश देकर युवकों को ढूंढ़ने का प्रयास किया। खुद थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने क्षेत्र में गश्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *