बोर्ड परीक्षा: सतना-मैहर में 9 केंद्र अतिसंवेदनशील:11 केंद्र संवेदनशील, 48 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा; प्राइवेट छात्रों वाले केंद्रों पर विशेष नजर

सतना और मैहर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। दोनों जिलों में कुल 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इसमें 48,690 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं कक्षा के 28,084 विद्यार्थी और 12वीं कक्षा के 20,606 विद्यार्थी हैं। विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत 9 केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें सतना के 7 और मैहर के 2 केंद्र शामिल हैं। अतिसंवेदनशील केंद्रों में व्यंकट क्रमांक 2, कन्या धवारी, सीएम राइज अमरपाटन, उमावि नागौद, नकैला, मिरगौती, पिण्डरा, मॉडल स्कूल मैहर और कन्या हाई स्कूल मझगवां सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त, 11 केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें उमावि लटगांव, आमातारा, मगरौरा, कठहा, सगौनी, बालक मुकुंदपुर, शिवराजपुर, दुरेहा, देवदहा, खमरिया और परस्मानिया शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह ने बताया- जिन केंद्रों पर स्वाध्यायी (प्राइवेट) विद्यार्थी परीक्षा देते हैं, उन्हें अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। वहीं, जिन केंद्रों के आस-पास पुलिस थाना नहीं है, उन्हें संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रारंभ होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *