लुधियाना विजिलेंस की सिविल अस्पताल में रेड:इमरजेंसी में था आरोपी सेहत कर्मी, मैडिकल रिपोर्ट की रसीद जारी करने के लिए 10 हजार

पंजाब के लुधियाना में आज विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल में रेड की। ट्रेप लगाकर विजिलेंस की टीम ने इमरजेंसी में तैनात एक सेहत कर्मी को 7 हजार रुपए रंगे हाथ लेते काबू किया। आरोपी ने मैडिकल की रसीद जारी करने के लिए पहले 3 हजार रुपए लिए। बाकी बचे 7 हजार रुपए उसने आज लिए। अस्पताल के स्टाफ में मची अफरा तफरी विजिलेंस की टीम ने जब सिविल अस्पताल में रेड की तो पूरे स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है। सिविल अस्पताल भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ है। जानकारी देते हुए विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम जतिंदर है। जतिंद्र जस्सल कालोनी का रहने वाला है। अधिकारियों मुताबिक विजय कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मैडिकल रसीद जारी करने के बदले लिए 10 हजार रुपए अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि आरोपी जतिंद्र ने उस मैडिकल रिपोर्ट की रसीद जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। पीड़ित विजय मुताबिक आरोपी पहले 3 हजार रुपए ले चुका है। बाकी बचे 7 हजार रुपए उसने आज रिश्वत ली है। इस केस में विजिलेंस की टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कल अदालत में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *