अलवर में रविवार सुबह टाइगर मैराथन-2026 (इंटरनेशनल हाफ मैराथन) का आयोजन हुआ। सुबह साढ़े 6 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के सामने से दौड़ शुरू हुई। पहले राउंड में एलीट वर्ग की महिला और पुरुषों की दौड़ शुरू हुई। मैराथन को सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और रणदीप हुड्डा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए गए। मैराथन में 8 देशों के 31 एथलीट समेत 18 हजार से ज्यादा एथलीट्स ने भाग लिया। मैराथन में BSF, SSB और आर्मी के जवान शामिल हुए। 2 किलोमीटर दौड़ में शामिल पैरा एथलीट्स ने भी व्हीलचेयर पर दौड़ लगाई। पैरा एथलीट की दौड़ पूरी होने पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा मंच पर झूमते नजर आए। इस मैराथन में सबसे रोमांचक नजारा 2 किलोमीटर दौड़ में शामिल पैरा एथलिट्स का देखने को मिला, जिनमें जबरदस्त उत्साह था और उन्होंने जोश के साथ 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी मंच से झूमते नजर आए। उनके डांस को देखकर धावकों में और उत्साह बढ़ गया। देखे मैराथन से जुड़ी PHOTOS…. आगे पढ़ें किसने क्या कहा….
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- जिस तरह से टाइगर व पर्यावरण संरक्षण को और फिट इंडिया मूवमेंट को इसमें जोड़ा है, इसके लिए पूरी टीम को बधाई। यह एक अनोखी पहल है। इतनी बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, पैरा एथलिट्स-सब लोग इसमें जुड़े, बहुत अच्छा लगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- यह सामाजिक एकता के लिए है। यह भाईचारे की दौड़ है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है, न कोई जाति का, न कोई धर्म का। लोग इसे एक उत्सव की तरह मना रहे हैं। यह अलवर के लिए है, यह फिट रहने का संदेश है, टाइगर को बचाने और पर्यावरण को बचाने का संदेश है। मैराथन से जुड़ी अहम जानकारी


