गेगल क्षेत्र में 50% फसल बर्बाद:बारिश-तेज हवा से भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

अजमेर के गेगल और आसपास के गांवों में हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं से गेहूं तथा चना की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार, लगभग 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है, जिसके बाद उन्होंने राज्य सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय निवासी मुकेश वर्मा ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं और चना की फसल को करीब 50 प्रतिशत क्षति हुई है। इस व्यापक नुकसान से किसान चिंतित हैं। मुकेश वर्मा के मुताबिक, गेगल, गोडियावास, गुढा नौलखा, गगवाना, भुडोल, लाडपुरा और मुहामी सहित कई गांवों में फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में किसानों को हुए इस भारी नुकसान की भरपाई आवश्यक है। इस दौरान आनंद योगी, अजित योगी, अजय विजय सिंह, गणपत नाथ, सोहन नाथ लाडपुरा और जितेंद्र सिंह सहित कई किसान मौके पर मौजूद थे। उन्होंने दैनिक भास्कर की टीम को अपनी खराब फसलें दिखाईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *