सूरजपुर में आईटीआई को मिली डिजिटल मजबूती:एसईसीएल ने दिए 21 कंप्यूटर सेट, तीन संस्थानों में होगा वितरण

सूरजपुर जिले की तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) विश्रामपुर ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत 21 कंप्यूटर सेट प्रदान किए हैं। कलेक्टर एस जयवर्धन की पहल पर यह कंप्यूटर सेट नोडल आईटीआई सूरजपुर को सौंपे गए। प्रत्येक कंप्यूटर सेट में एक सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस शामिल है। इन कंप्यूटर सेट का वितरण सूरजपुर, रामानुजनगर और शिवनंदनपुर स्थित आईटीआई में समान रूप से किया गया है, जिसमें प्रत्येक संस्थान को सात-सात कंप्यूटर सेट दिए गए हैं। यह डिजिटल सामग्री आईटीआई में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगी। इससे छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और वे डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *