सड़क अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो आमरण अनशन

बड़की सरिया| सरिया अंचल क्षेत्र की बागोडीह पंचायत के महुडरा सर्वे सड़क को कई माह से अतिक्रमण मुक्त करने की मांग स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय का चक्कर कई बार लगाया, लेकिन अंचल कार्यालय से इसको अतिक्रमण मुक्त नहीं करवाया। इसे लेकर सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध है। इसे लेकर समाजसेवी सह रिटायर्ड वायु सेना सार्जेंट निखिल कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी सरिया को आवेदन देकर सर्वे सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगायी है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले का अगर समाधान नहीं होता है तो आगामी 16 जनवरी से ग्रामीणों के साथ अनुमंडल मुख्यालय में वे आमरण अनशन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *