त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर:बलौदा-बाजार कलेक्टर ने मतदान दलों को दिए निष्पक्ष चुनाव के निर्देश, 17 फरवरी को वोटिंग

बलौदा बाजार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने गुरुवार को मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड मुख्यालय सिमगा के शक्ति कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और वंदना पब्लिक स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। कलेक्टर सोनी ने मास्टर ट्रेनरों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर विशेष जोर दिया। मतदान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे ड्यूटी के दौरान पूरी तरह निष्पक्ष रहें और किसी भी तरह के विवाद की स्थिति न बनने दें। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, प्रथम चरण में जिले के विकास खंड सिमगा और भटापारा में 17 फरवरी 2025 को जिला पंचायत, जनपद अध्यक्ष, सरपंच एवं पंच पद के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण में विकासखंड कसडोल में और तीसरे चरण में बलौदाबाजार एवं पलारी विकासखंड में मतदान कराया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान के दिन ही मतगणना भी की जाएगी, इसलिए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *