मिस राजस्थान 2023 की फर्स्ट रनरअप और मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की फाइनलिस्ट आकांक्षा चौधरी ने लोकप्रिय रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में शॉर्टलिस्ट होकर अपनी एक नई और दमदार पहचान बना ली है। शो में उनकी मौजूदगी ने उन्हें दर्शकों की पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में शामिल कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। आकांक्षा के मेंटर और मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि स्प्लिट्सविला में चयन के बाद आकांक्षा रातोंरात सेलिब्रिटी बन गई हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर डालें तो यह साफ दिखाई देता है कि उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल आया है। कुछ ही समय में उनके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं, एक ही रात में कई फैन पेज भी शुरू हो गए, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। मिश्रा ने बताया कि आकांक्षा चौधरी पहले ही पेजेंट की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुकी हैं। मिस राजस्थान 2023 की फर्स्ट रनरअप रहने के साथ-साथ वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। पेजेंट जर्नी में उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…


