सदर प्रखंड में लगा रक्तदान शिविर, 60 यूनिट ब्लड संग्रह, ​कर्मियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

भास्कर न्यूज|गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ की पहल पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में सदर प्रखंड के मुखिया, डीलर, प्रखंड और अंचल के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वालों की लाइन लगी हुई थी। मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सचिन कुमार, महेशलुंडी पंचायत की मुखिया मुखिया शिवनाथ साह, बीपीओ प्रियंका मरांडी, सिंदवरिया मुखिया ने मुख्य रुप से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार, सचिव विवेक जलान, पूर्व रेड क्रॉस चेयरमैन मदन लाल विश्वकर्मा ने मु्ख्य रुप से उपस्थित हुए। रेडक्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार ने रक्तदान करने वालों को शुभकामना देते हुए कहा िक आपकी रक्त से किसी गरीब व्यक्ति का प्राण बच सकती है। रक्तदान करना बहुत ही पुण्य का काम है, सभी लोगों को रक्त दान करना चाहिए। रक्तदान करना हम सभी का कर्तव्य बनता है: बीडीओ बीडीओ गणेश रजक ने कहा कि रक्तदान करना हम सभी का कर्तव्य बनता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है, जबकि शरीर और स्वस्थ हो जाता है। जिले में 300 से अधिक बच्चे थैलीसीमिया बीमारी से ग्रसित है, जिसे महीने में दो बार ब्लड चढ़ाया जाना आवश्यक होती है। जबकि जिले में 50 से अधिक लोग किडनी रोग, कैंसर रेाग ग्रसित है, जिसे ब्लड चढ़ाया जाना आवश्यक है, सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी लोगों को ब्लड की आवश्यकता होती है। सदर अस्पताल में ब्लड बैंक में ब्लड उपलब्ध नहीं रहने से थैलासीमिया रोग से ग्रसित बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करनी पड़ती है, रक्तदान करना धर्म के साथ हम लोगों का समाजिक कर्तव्य भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *