महिला के बाल पकड़े, जमीन पर पटका, लकड़ी से पीटा:सीधी में यूट्यूबर ने भरे बाजार की बदसलूकी; पुलिस बोल रही- जांच करेंगे

सीधी में महिला से बदसलूकी और मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। आरोपी की पहचान संतोष पाठक के रूप में हुई है, जो यूट्यूब चैनल चलाता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीधी के बहरी बाजार इलाके में रविवार की है। गुमठी को गायब कराने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुमठी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। कुछ दिन पहले संतोष पाठक ने रात में उसकी गुमठी और ठेला उठवाकर गायब करा दिया था। पीड़िता ने मामले में बहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रविवार सुबह करीब 10 बजे बाजार में ही दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। महिला ने संतोष को चप्पल से मारने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने भी लाठी-डंडों और मुक्कों से महिला पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। देखिए, 4 तस्वीरें… टीआई बोले- सभी पहलुओं पर जांच कर रहे
बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीसीसी चीफ ने आरोपी को बताया बीजेपी नेता
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फेसबुक में घटना का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- भाजपा नेता द्वारा एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… हेल्थ ऑफिसर ने महिला को पीटा खंडवा जिले में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने आदिवासी महिला को बाल खींच-खींचकर पीटा। खेत में घसीटा। महिला बेहोश हो गई। बरगांव पुलिस चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। क्रॉस शिकायतें दर्ज की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *