भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर-ई पंचायत के गोविंदपुर बस्ती में डीवीसी सीएसआर के द्वारा रविवार को मुख्य अतिथि डीवीसी के जीएम एचआर एए कुजूर और सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी सहित पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो एवं पंसस अनीता देवी ने संयुक्त रूप से 25 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शिलान्यास किया। जीएम एचआर एवं सीएसआर के वरीय प्रबंधक ने कहा कि डीवीसी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य विस्थापित और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में सुविधा होगी और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। मौके पर सुनील महतो, जलेश्वर महतो, नीलकंठ महतो, द्वारिका प्रसाद महतो, महेश महतो, थनु महतो, कपिल महतो, ज्ञानदीप महतो सहित कई लोग मौजूद थे।


