भास्कर न्यूज| चाईबासा कोल्हान नितिर तुरतुंग के चाईबासा केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए “मॉक इंटरव्यू” का सफल आयोजन किया गया। रविवार को “कोल्हान नितिर तुरतुंग” लाइब्रेरी सह अध्ययन केंद्र में छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए एक विशेष एक दिवसीय मॉक इंटरव्यू अभ्यास साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, छात्रों के भीतर के डर को निकालने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई। इस कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के तीन मुख्य केंद्रों चक्रधरपुर, चाईबासा और कुचाईसे कुल 102 अभ्यर्थियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छात्रों को वास्तविक इंटरव्यू जैसा अनुभव देने के लिए कुल 4 अलग-अलग कमरों में इंटरव्यू बोर्ड का गठन किया गया था। साक्षात्कार लेने के लिए अनुभवी बोर्ड मेंबर्स मौजूद थे। जिन्होंने छात्रों की बारीकियों को परखा। रूम नं. 1 में विश्वजीत दोराईबुरु और सुनीता सोय, 2-में माझीराम जामुदा और गीता सवाइयां, 3- में आजाद बोयपाई और शकुंतला बिरुवा और रूम नं. 4 में जय सिंह कुंटिया और शिव कुमारी अल्डा को साक्षात्कार बोर्ड में रखा गया था। कार्यक्रम के सुचारू संचालन में कोऑर्डिनेटर के रूप में ज्ञान सिंह दोराईबुरु, प्रेम सिंह डांगिल, रबिन्द्र गिलुवा, हेमंत सामड, शैलेन्द्र सुंडी और गोपाल कृष्णा सोय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंटरव्यू के बाद सभी बोर्ड मेंबर्स ने छात्रों को व्यक्तिगत रूप से फीडबैक दिया और उनकी कमियों को सुधारने के तरीके बताए। चाईबासा सेंटर के ऑफिस कार्यों को संभालने वाले विजय बनरा का चयन नेल्को में हो गया है। उनकी इस सफलता पर संस्थान द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।


