कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति गठित, कान्हूराम बनाए गए अध्यक्ष

भास्कर न्यूज| सरायकेला आदिवासी दिशोम जाहेर जाहेरगढ़, सीनी में बाहा पर्व महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता मांझी बाबा कान्हूराम मांझी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक मार्च रविवार 2026 को दिशोम जाहेरगढ़, सीनी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बाहा पर्व महोत्सव मनाया जाएगा। बैठक में सभी गांवों के माझी बाबा को नेवता गिरा (निमंत्रण) देने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही यह भी तय किया गया कि महोत्सव का आयोजन पूरी तरह से पारंपरिक आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के अनुरूप किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीनी में बाहा पर्व का आयोजन वर्ष 2009 से निरंतर किया जा रहा है, जो आदिवासी समाज की सांस्कृतिक एकता और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। बैठक के दौरान जाहेरगढ़ परिसर की साफ-सफाई, समाज के वरिष्ठ एवं विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने तथा आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य दलों के आगमन पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं । इस कार्यक्रम का आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कान्हूराम मांझी को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने भी बाहा पर्व महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में अध्यक्ष कानहुराम माझी, दुगनी परगाना बाबा दिवाकर सोरेन, नायके बाबा बाबलु मुर्मू, सीनी मुखिया जवन्ती मुर्मू, मोहितपुर मुखिया सुर्यमनी हेम्ब्राम, अलादी हांसदा, मंगला सरदार, योगेश्वर किस्कू, सुखलाल सोरेन, विशाल हांसदा, जगदीश सोरेन, तारकनाथ मांझी तथा मीडिया प्रवक्ता दीपक मांझी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *