लुधियाना| हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसी कड़ी में न्यू यंग फाइव स्टार क्लब की ओर से शोभा यात्रा के स्वागत के लिए एक विशाल स्वागत मंच और भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर क्लब द्वारा विशेष स्टॉल लगाया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद और लंगर वितरित किया गया। सेवा कार्य में क्लब के सदस्य राजेश जैन बॉबी, राज कुमार जैन, राजीव जैन, अंकित जैन, धीरज जैन, हितेश जैन, पंकज शर्मा, केतन जैन और मदन लाल मद्दी ने की सेवा की।


