गुरुद्वारा साहिब में सिलाई सेंटर का 7वां बैच शुरू

फ्रीडम फाइटर एसकेएस वेलफेयर सोसायटी (रजि.) करतारपुर की तरफ से चलाए जा रहे दलबीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर करतारपुर के सातवें बैच की शुरुआत गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी गुरुद्वारा शहीद संगत सिंह मोहल्ला चरखड़ी करतारपुर के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब में की गई। इस अवसर पर सुखमनी साहिब जी के पाठ उपरांत सिलाई सेंटर एवं प्रबंधकों की खुशहाली के लिए अरदास की गई। सिलाई सेंटर का उद्घाटन पार्षद बलविंदर कौर और पार्षद अमरजीत कौर ने रिबन काटकर किया। संस्था के प्रधान सुरजीत सिंह ने इस काम में सहयोग के लिए शहीद संगत सिंह गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाई सुखवीर सिंह, मास्टर अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह लिली, नरिंदर कौर, हरिंदर कौर लिली, जसवीर सिंह जंगी, जगजीत सिंह भट्टी, भाई मुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, सतिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, गुरदेव सिंह, गगनदीप कौर, सरबजीत सिंह, नरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *