प्रोफेसर कॉलोनी में भक्तों की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वानों ने विधिवत पूजन करके की। भक्तों ने कॉलोनी के आस-पास के इलाकों से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। यहां सोहन लाल शर्मा, विनय अग्रवाल, मदन लाल, राकेश कुमार, आशा रानी, हर्षिता व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


