भास्कर न्यूज| रायगड़ा नगर के हनुमान बस्ती अंतर्गत बारिझोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे देवी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात गांव से हनुमान मंदिर तक बाजा-गाजा और संकीर्तन के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। विश्व कल्याण की कामना से 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्य वक्ता के रूप में संघ के जिला कार्यवाह दिलीप कुमार पंडा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी विदुलता हुइका रहीं। मुख्य वक्ता ने हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य और समाज में एकता, संस्कृति एवं मूल्यों की रक्षा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न कीर्तन मंडलियों के गुरुओं, समाज प्रमुखों एवं जाति प्रमुखों को मंच पर सम्मानित किया गया। संचालन विद्या भूषण पंडा ने किया। शालू बिड़िका, मधु काड्राका, रंगा महानंदिया, कांतराव बिड़िका, सिंगारी बिड़िका, स्वप्ना काड्रका, डॉ. बादल कुमार ता, श्याम कुमार दास, अजय कुमार रथ, रामचंद्र साहू, टी. नागराजु, अजय चूलेट, विद्यासागर व नरेश मौजूद थे।


