गिरिडीह | छह माह बीत जाने के बाद भी झारखंड के राज्यकर्मियों और पेंशनधारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिलने से निराशा है। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह नयन ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि केन्द्र व कई राज्यों की सरकार अपने कर्मियों को महंगाई भत्ता व महंगाई राहत माह जुलाई 2024 से भुगतान कर चुकी है। लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद झारखंड राज्य के राज्य कर्मी महंगाई भत्ता व पेंशनधारियों का महंगाई राहत जो मूल वेतन का 37 माह जुलाई 2004 से बकाया है,उसका भुगतान नहीं किया है जो निराशाजनक है। ऐसी अपेक्षा थी कि नयी सरकार झारखंड में आने के बाद शीघ्र ही महंगाई भत्ता व महंगाई राहत कर्मियों दिया जाएगा, लेकिन सरकार मौन है।


