तमता क्षेत्र के पंडरीपानी बूढ़ानाला पर पुल निर्माण शुरू

भास्कर न्यूज ​| तमता तमता क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। रविवार को सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पंडरीपानी बूढ़ानाला पर पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पुल बनने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों की राह आसान होगी। पंडरीपानी बूढ़ानाला पर पुल न होने के कारण मानसून में तमता क्षेत्र का संपर्क अन्य इलाकों से कट जाता था। ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और आपात स्थिति में बड़ी परेशानी होती थी। भूमिपूजन के दौरान विधायक गोमती साय ने कहा कि यह पुल केवल कंक्रीट और लोहे की संरचना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक है। इसके बनने से दर्जनों गांवों का आवागमन सुगम होगा और विकास सीधे ग्रामीणों तक पहुंचेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *