गिरिडीह| पुराना बिजली बिल माफ करने की बात पर बिजली विभाग डटा रहे नहीं तो 24 दिसंबर को सभी आवेदन बिजली ऑफिस से मांग कर बिजली ऑफिस के सामने ही जला दिया जायेगा। यह चेतावनी माले नेता राजेश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को 11 बजे से दो बजे तक बिजली विभाग में रहेंगे, यदि कंज्यूमर का बिजली बिल माफ नहीं हुआ तो 24 दिसंबर को सभी आवेदन को बिजली विभाग से मांग कर बिजली ऑफिस के सामने जला दिया जायेगा। कहा कि लगभग ढाई सौ कंज्यूमर ने आवेदन दिया है। 17 दिसंबर को एक बार और कुछ आवेदक बिजली ऑफिस डांडीडीह जाएगे, यदि माफी की प्रक्रिया नहीं होती है तो 24 को सभी आवेदन को ऑफिस के सामने जला दिया जायेगा।


