भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बजटो में बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया गया। मुखिया अनिता वर्मा और पंचायत समिति सदस्य आरती देवी ने स्वेटर बांटे। मुखिया ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजें। 3 से 6 वर्ष के जो भी बच्चे यहां आते हैं, उन्हीं के बीच स्वेटर वितरण किया जा रहा है। केंद्र से गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को भी सभी तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। प्रत्येक माह बच्चों का टीकाकरण, आयरन गोली का वितरण और रेडी टू ईट पोषाहार का वितरण किया जाता है। लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। ताकि शिशु और मां दोनों का अच्छे से पोषण हो सके। मौके पर आंगन बाड़ी सेविका बबिता वर्मा, सहायिका, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम वर्मा सहित अभिभावक मौजूद थे।


