सिंचाई के लिए कोनार नहर में पानी छोड़ने की मांग की

भास्कर न्यूज | बगोदर कोनार नहर में पानी छोड़ने की मांग जिप सदस्य सह बगोदर भाजपा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने की है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता कोनार नहर प्रमंडल बगोदर को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि सिंचाई के िलए नहर में पानी छोड़ने से गेहूं आदि फसल के पटवन में सुविधा होगी। नहर के माध्यम से किसान अपने खेतों में सिंचाई कर सकेंगे। कोनार नहर के पोषक क्षेत्र जरमुने, सोनतुरपी, मंझलाडीह, बगोदरडीह आदि गावों के किसान कई एकड़ जमीन में गेहूं आदि फसल लगाए हैं, पर सिंचाई के िलए चिंतित है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने लिखित उन्हें दी है। किसानों ने बताया है कि सिंचाई का और कोई विकल्प नहीं है। इधर, कनीय अभियंता जनक यादव ने जिप सदस्य को आश्वस्त किया है। कहा कि वरीय पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए एक दो दिनों में नहर में पानी छोड़ा जाएगा।बताते चलें कि कोनार डैम का पानी कोनार नहर में छोड़ा जाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *