भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज के छात्र छात्राएं बुधवार को अचानक उपायुक्त आवास पहुंच गए। उनकी मुलाकात उपायुक्त से नहीं हो सकी। वे कॉलेज के विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। कॉलेज प्रशासन के द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ व्यवहार और वहां के तरीकों का इनमें विरोध था। उपायुक्त से नहीं मुलाकात होने के बाद वे सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय पहुंच गए। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से उनके सेवा कार्यालय में गौतम बुद्ध बी.एड. कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक, प्रशासनिक व बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा की आपकी समस्याओं का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी है। मैं जिला प्रशासन से इस विषय पर मुखर होकर वार्ता करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि आपकी परेशानियों का शीघ्र निपटारा हो। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी छात्र को कोई कठिनाई न हो, यह मेरी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि वे संबंधित विभागों से जल्द से जल्द संपर्क कर इस विषय पर आवश्यक निर्देश जारी करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार और प्रशासन को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करनी होगी, ताकि किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा के अधिकार से वंचित न होना पड़े। छात्रों ने कहा कि विधायक प्रदीप प्रसाद के सकारात्मक रुख और ठोस आश्वासन से उम्मीद बंधी है कि जल्द ही हमारी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक के प्रयासों से कॉलेज की स्थिति में सुधार आएगा। छात्रों ने स्टंट में अपने करतब दिखाए कई बच्चों ने कराटे कला का प्रदर्शन किया, तो कक्षा 8 तथा 9 के छात्रों ने स्टंट में अपने करतब दिखाए। जबकि आयुष तथा अक्षरा ने मंच संचालन किया।कार्यक्रम के दौरान दशवीं के छात्र – छात्राओं को मोमेंटो दे कर भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई-कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, न सिर्फ निदेशक -प्राचार्या , बल्कि समस्त शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी भाव-विह्वल हो गए। शिक्षक सुनीता शर्मा, दिलीप कुमार, पूजा गुप्ता, प्रियंका सिंह, मुकेश प्रसाद, शंभू प्रसाद, अवध सिंह, मेघा सिन्हा, रिद्धि अग्रवाल, पिंकी सिन्हा, प्रियंका कुमारी, रंजना कुमारी, सुमन कुमारी, निशी बाला कुमारी तथा शिक्षकेतर कर्मचारी का योगदान रहा।


