सेहत का ख्याल…:राग भोपाली मैदान में हर शनिवार दोपहर 3 से रात 8 बजे तक प्राकृतिक बाजार; यहां सब्जी, फल व अनाज सब रसायन मुक्त

अगर आप सब्जी खरीदते समय यह सोचकर रुक जाते हैं कि कहीं इसमें मिलावट या रसायन तो नहीं, ये बच्चे, बुजुर्गों की सेहत को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाएंगी तो यह खबर आपके काम की है। शहर के 10 नंबर मार्केट के पास राग भोपाली मैदान में हर शनिवार दोपहर 3 से रात 8 बजे तक प्राकृतिक खेती का सरकारी बाजार लग रहा है। यहां करीब 40 से 50 किसान अपने खेतों से उसी दिन तोड़ी गई सब्जी, फल, शहद और अनाज लेकर सीधे बिक्री के लिए पहुंचते हैं। अभी इस बाजार में खरीदारी के लिए अरेरा कॉलोनी, चार इमली, 10 नंबर मार्केट और आसपास के करीब 600 लोग आ रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिलेगी, दूसरे इलाकों से भी खरीदार बढ़ेंगे। यह पहल जिला प्रशासन, जिला पंचायत और कृषि व उद्यानिकी विभाग के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है। मकसद साफ है- लोगों की सेहत का ख्याल रखना और किसानों को मेहनत का सही दाम देना। फंदा और बैरसिया में प्राकृतिक खेती, 20 क्लस्टर में 1250 किसान जुड़े ऑर्गेनिक फॉर्मिंग से प्रमाण के बाद ही बिक्री की अनुमति कृषि विभाग के अनुसार यह बाजार नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फॉर्मिंग के तहत शुरू किया गया है। फंदा ब्लॉक और बैरसिया में 10-10 क्लस्टर बनाए गए हैं। हर क्लस्टर में 125 किसान जुड़े हैं। कुल 1250 किसान शामिल हैं। किसानों को एक एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती, प्रशिक्षण और गाजियाबाद स्थित नेशनल काउंसिल फॉर ऑर्गेनिक फॉर्मिंग से प्रमाणन के बाद ही बिक्री की अनुमति दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *