बाड़मेर | कुशल वाटिका में 55 फीट ऊंची भगवान महावीर की विश्व की सबसे बड़ी बैठी हुई पंचधातु की मूर्ति का मंदिर बन रहा है। यह मूर्ति समवसरण के ऊपर लगेगी, जो कुल 155 फीट ऊंची होगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 25 करोड़ है। इससे 55 फीट मूर्ति होगी, जबकि जमीन से 100 फीट 3 मंजिला मंदिर है। जिसमें ग्राउंड समेत 3 मंजिला मंदिर है। दूसरी व तीसरी मंजिल पर जैन शास्त्र आधारित म्यूजियम होगा। गोला कारनुमा तीन गढ़ का निर्माण किया गया है। मूर्ति का काम शुरू हो गया है, फिलहाल मूर्ति का शुरूआती आकार है और बैठने का स्थल बनाया जा रहा है। नासिक के आर्किटेक्ट अनिल बी. चौरड़िया इसका निर्माण कर रहे हैं। प्रथम मंजिल में सम्मत शिखर व गिरनार शिखर की रचना की जा रही है। जैन धर्म स्थल की आकृतियां बनाई गई है। बाड़मेर. कुशल वाटिका में 55 फीट हुई भगवान महावीर का मंदिर बन रहा है, यह विश्व की सबसे बड़ी पंचधातु की बैठी हुई प्रतिमा होगी। कंटेंट: लाखाराम जाखड़, फोटो: नरपत रामावत


