भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जमीनी स्तर पर कानूनी जागरूकता और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने, हाशिये पर स्थित दूरस्थ समुदायों की कवरेज में सुधार के लिए सोमवार को सुबह 11 बजे से नगर परिषद बाड़मेर परिसर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाड़मेर की अध्यक्षता में जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विधिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्णा गुप्ता ने बताया कि शिविर में चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, बिजली, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।


