पतझड़; पारा 28 डिग्री पार, दिन गर्म, रात में सर्दी

भीलवाड़ा | मौसम बदलने लगा है। दिन का तापमान 28 डिग्री पार पहुंचने से दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में सर्दी का असर कम हो गया है, जबकि सुबह, शाम और रात में हल्की ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ने से ठंड का प्रभाव घटा है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया। फिलहाल पारे में किसी बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। मौसम में परिवर्तन नजर आने लगा है। पेड़ों से पत्ते झड़ने लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *