वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ

भीलवाड़ा | आर्य बाल विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्य समाज के प्रधान विजय शर्मा थे। अध्यक्षता शिक्षा समिति अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने की। वार्षिक प्रतिवेदन शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष डॉक्टर राधा सारस्वत ने पढ़ा। वर्ष भर आयोजित खेल, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा आर्य समाज के मंत्री एवं कोषाध्यक्ष राजस्थान प्रतिनिधि सभा जयपुर अशोक कुमार टोडा़वाल, वरिष्ठ सदस्य बसंत शर्मा, शिक्षा समिति व्यवस्थापक गजेंद्र सिंह चाहर, उपप्रधान रंजना सिंह चाहर, उषा टोडा़वाल, विजय भारती कपूर एवं विद्यालय स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक बालमुकुंद डिडवानिया ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक शंकर सिंह चौहान ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *