हरी सब्जियों की आवक सामान्य, भाव बढ़ सकते

उज्जैन | हरी सब्जियों की आवक सामान्य होने से भाव वृद्धि शुरू हो गई। हालांकि इन दिनों टमाटर ही सस्ता बिक रहा है। वहीं हरे बटले की आवक भी कम पड़ गई। देखा जाए तो गोभी बटला गत माह से चलन में खूब रहा। अब इसे कम ही खरीदा जा रहा है और इसकी आवक भी कम पड़ गई है। भाव अधिक हो गए हैं। होली के बाद हरी सब्जियों की आवक में भारी कमी के चलते महंगे भाव रहेंगे। ऐसा सब्जी विक्रेताओं द्वारा बताया। मंडी में सब्जी के थोक भाव मे फेरबदल भी हो रहा है। कम ज्यादा भाव रहने की स्थिति भी कभी-कभी बन जाती है। सब्जियों के थोक भाव इस प्रकार है- टमाटर 8 से 10 रुपए, मैथी की भाजी 20 से 25, भिंडी 25 से 40, गिलकी 20 से 30, पालक 9 से 12, धनिया 7 से 10, हरी मिर्च 45 से 70, शिमला मिर्च 15 से 20, बैंगन 12 से 15, लौकी 15 से 20, अरबी 16 से 21, पत्तागोभी 7 से 9, करेला 40 से 50, गाजर 8 से 10, कद्दू 12 से 15, सुरजने की फली 45 से 70, ग्वारफली 50 से 60, नींबू 16 से 22, चंवला 20 से 25, बालौर 10 से 15 रुपए है। इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों के भाव सामान्य हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *