एसआईआर : 5569 नाम काटने के लिए आई आपत्ति

निर्वाचन आयोग के एसआईआर सर्वे में दावे-आपत्तियों का समय अब खत्म हो गया। सूची में शामिल 5569 नामों को काटने के लिए आपत्ति दर्ज की गई है। बीएलओ के माध्यम से जांच के बाद 14 फरवरी तक इनका निराकरण हो जाएगा। 48 हजार नौ-मेपिंग और 2 लाख त्रुटि वाले नामों में सुधार भी 14 तक हर हाल में करना होगा। तय 7 फरवरी तक नाम जोड़ने, काटने और बदलाव करने के लिए फॉर्म नंबर 6, 7 और 8 के कुल 48,864 फॉर्म आए। इनमें से 33,098 का निराकरण भी कर दिया, जबकि 15,766 के निराकरण के िलए बचे हैं। जो 4-5 दिनों में ही हर हाल में करना होंगे। निराकरण होने के बाद 14 फरवरी की शाम को ये सारे डाटा फ्रीज हो जाएंगे। जिन्हें फाइनल माना जाएगा। ^दावे आपत्तियां का समय खत्म हो गया है। दावे-आपत्तियों का 14 फरवरी तक निराकरण करना है। इसके बाद सूची के फाइनल प्रकाशन की प्रक्रिया होगी। संदीप​ सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी { नाम जुड़वाने के लिए 28,329 लोगों ने फॉर्म 6 भरा। 18,323 का निराकरण हो गया। { सूची में शामिल 5569 नामों पर आपत्तियां लेते हुए फॉर्म 7 भरा। { नाम पते में बदलाव के लिए 14966 ने फॉर्म नंबर 8 भरा। अंतिम 4 दिनों में अचानक दोगुना हुई आपत्तियां मतदाता का नाम काटने के लिए भरे गए फॉर्म नंबर 7 की संख्या आखिरी दो-चार दिनों में अचानक दोगुना हो गई। 3 फरवरी तक सिर्फ 3320 आपत्तियां ही ऑनलाइन दर्ज हुई थी, लेकिन अगले 4 दिन में ये शिकायतें बढ़कर 5569 हो गई। हालांकि इनमें से 2623 का निराकरण हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *