बालोद| शहर के ऐतिहासिक गंगासागर तालाब को संवारने दो चरण में 36 लाख 41 हजार रुपए से विभिन्न काम होंगे। वर्तमान में यहां से गंदा पानी निकाला जा रहा है। जिसके बाद संवारने का काम शुरु होगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी साहू ने बताया कि गंगासागर तालाब में लोगों को बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।


