पॉलिटेक्निक कॉलेज में मनाया रजत महोत्सव

बालोद| रजत महोत्सव के अवसर पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुधली में विशेष शैक्षणिक और ऊर्जा जागरूकता गतिविधियां हुई। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, क्विज प्रतियोगिता, विद्युत ऊर्जा का महत्व, अक्षय ऊर्जा स्रोत, ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा के उपयोग और विद्युत से संबंधित सामान्य ज्ञान के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बिजली की बचत, ऊर्जा का सही उपयोग और सौर ऊर्जा के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन ऊर्जा संरक्षण और सौर ऊर्जा अपनाने के संदेश के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह, व्याख्याता तोमन लाल देवांगन, दीपिका साहू, योजना यादव, सहायक अभियंता पीआर ठाकुर, नेहा साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *