बालोद| ग्राम ओरमा में रविवार को दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन व लोककला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मंजूलता साहू ने की। मुख्य अतिथि राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा रहे। शर्मा ने भगवान राम के चरित्र और आदर्शों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को जीवंत रखते हैं, बल्कि लोककला और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। विशेष अतिथियों के रूप में मायाराम पंत, पूरण लाल माली, उत्तम हिरवानी, छगन लाल यादव, अनूप साहू, प्यारेलाल केसरिया, धन्नू लाल रहे।


