संघ के शिविर में वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच हुई

बालोद| निजी चिकित्सक कल्याण संघ ने शिकारीपारा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसका उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें बेहतर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। निजी चिकित्सक कल्याण संघ बालोद ब्लॉक के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र साहू ने कहा कि सेवा भाव के साथ इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। चिकित्सकों ने वृद्धजनों की ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की। आवश्यक परामर्श दिया। शिव साहू ने वृद्धजनों को फल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन समिति की अध्यक्ष अपर्णा श्रीवास्तव, सचिव स्वरूप लता पांडेय एवं उपाध्यक्ष अरीना पांडेय के नेतृत्व में किया गया। संघ के उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र देशमुख, सचिव डॉ. गुमान साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. विनय साहू सहित डॉ. डालेंद्र साहू, डॉ. दानेश, डॉ. बीआर साहू, डॉ. कमलेश पटेल, डॉ. जगजीवन निषाद, डॉ. मूलचंद साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *