भीलवाड़ा | श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व अभूतपूर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला होगी, जिसमें जिलेभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। विकास समिति अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि पहले दिन रात्रि में बाबा भैरवनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक किया जाएगा। दूसरे दिन बाबा भोलेनाथ के 12 विशेष अभिषेक और 12 महाआरतियां होंगी। मध्यरात्रि में चिता भस्म आरती मुख्य आकर्षण रहेगी। पुजारी संतोष कुमार खटीक ने महाशिवरात्रि को आत्म-साक्षात्कार की रात्रि बताया।


