घर में लगी आग, नकदी, जेवर और बिस्तर जले

गुमला|गुमला थाना क्षेत्र के फसिया पंचायत अंतर्गत रामनगर में रणधीर ठाकुर के घर में शनिवार की रात भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। रविवार की अपराह्न 3 बजे रणधीर ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया थी शनिवार की रात्रि करीब 9 बजे वह अपने सबसे छोटे बेटे के साथ घर के आगे वाले कमरे में सोया था उसकी पत्नी और बड़ा बेटा सदर अस्पताल में थे। अचानक आग लगने से घर में अफरा तफरी मच गई। इस आगजनी की घटना में घर में रखा लगभग ₹30 हजार नगद, सोना चांदी का आभूषण, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, बक्सा, टीवी, पंखा तथा अन्य कई घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *