कर्मचारियों के मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष उम्मीदवार सनंद आचार्य ने रिटर्निंग ऑफिसर के जरिए राज्य निर्वाचन आयोग को एक पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि चुनाव कार्य में लगे लगभग 1000 कर्मचारियों के मतदान के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। श्री आचार्य ने एक लिखित ज्ञापन रिटर्निंग ऑफिसर को सौप है ।ज्ञापन में कहा है कि निर्वाचन आयोग का यह विडंबना है कि शांतिपूर्वक मतदान और चुनाव संपन्न करने के लिए तरह-तरह के कार्य किया जा रहे हैं । परंतु जो लोग चुनाव कार्य में लगे हैं उनकी मतदान की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। इस मौके पर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सानंद आचार्य ने रविवार को नगर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत गुटुसाई के आसपास जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक भय मुक्त और संपूर्ण विकास के लिए हमें मतदान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *