जिले के सात सरकारी विद्यालय बने मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

भास्कर न्यूज| गिरिडीह जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जिले के सात प्रमुख सरकारी विद्यालयों को “मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा प्रदान किया गया है। इन विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। चयनित विद्यालय सात अलग-अलग प्रखंडों में स्थित हैं।मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित विद्यालयों में बेंगाबाद प्रखण्ड के प्लस टू हाई स्कूल बेंगाबाद, धनवार प्रखण्ड के अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल अरखांगो, गांडेय प्रखण्ड के अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल ताराटांड, गिरिडीह प्रखण्ड के टीआरपी हाई स्कूल लेदा, जमुआ प्रखण्ड के अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल शहरपुरा, पीरटांड प्रखण्ड के अपग्रेडेड प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल पीरटांड तथा सरिया प्रखण्ड के अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल केशवारी शामिल हैं। इन विद्यालयों में सत्र 2027-28 से सीएम एसओई के रूप में पढ़ाई प्रारंभ होने की संभावना है, जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।इन उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालयों के समकक्ष विकसित करना है। इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, भाषा लैब, डिजिटल कंटेंट, विज्ञान एवं गणित की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अंग्रेजी माध्यम की पृष्ठभूमि वाले शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। फिलहाल जिले में चार मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हैं, जिनमें सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह, जिला सीएम एसओई पचंबा, केजीबीवी सीएम एसओई गिरिडीह और मॉडल सीएम एसओई डुमरी शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में 100 नए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्वीकृति दी गई है, जिसमें गिरिडीह जिले के सात विद्यालयों का चयन किया गया है। इससे जिले में सीएम एसओई की संख्या चार से बढ़कर 11 हो जाएगी। सीएम स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक के लिए शुरू होगा नामाकंन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कक्षा 6 से 9 तक के लिए नामांकन जेसीईआरटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। सीमित सीटों पर चयन परीक्षा के आधार पर दाखिला मिलेगा। प्लस टू एसएस उच्च विद्यालय बेंगाबाद, टीआरपी उच्च विद्यालय लेदा और अपग्रेडेड प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पीरटांड में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। जबकि अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल अरखांगो, अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल ताराटांड, अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल शहरपुरा और अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल केशवारी में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई संचालित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *