मिलावट का संदेह: 7+ दुकानों पर सैंपल लिए

भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को पुरानी धानमंडी श्रीगंगानगर व सूरतगढ़ क्षेत्र में खाद्य सामग्री के नमूने लिए। इनको जांच के लिए लैब में भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने तक उक्त खाद्य सामग्री के बेचान पर रोक लगाई गई है। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सूरतगढ़ क्षेत्र में 330 आरडी पर स्थित नम्रता किरयाना व मिष्ठान भंडार से बेसन खुला का नमूना लिया गया। बालाजी किरयाना जनरल एवं आर्मी स्टोर से रसगुल्ला, बीरमाना स्थित श्री सुरुपीर मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन, सुमन किरयाना स्टोर से चाय विवेक ब्रांड का सैंपल लिया गया। इसी तरह जिला मुख्यालय पर पुरानी धानमंडी स्थित कन्हैयालाल ओमप्रकाश संस से मैदा, भोले शंकर ट्रेडिंग कंपनी से मूंग दाल, चेतनदास पंकज कुमार से सूजी, काकड़िया ट्रेडिंग कंपनी छोटी धानमंडी से सरसों तेल अनामिका ब्रांड के सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंवरपाल सिंह एवं हंसराज गोदारा ने लिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *