भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा यंग क्लब व रमन लांबा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सुखाड़िया स्टेडियम पर अंडर 23 राज्य स्तरीय भीलवाड़ा चैंपियंस ट्रॉफी रविवार से शुरू हुई। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए भीलवाड़ा ने 20 ओवर में दो विकेट पर 272 रन बनाए, शौर्य शक्तावत ने आतिशी पारी खेलते हुए 35 बॉल में 81 रन, यथार्थ ने 71, सर्वज्ञ ने 71 व गजल शर्मा ने 30 रन बनाए। भूपेंद्र सिंह एवं सभ्य ने एक -एक विकेट लिया। केटी अकादमी उदयपुर ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 121 रन बनाएं। जिसमें ध्रुव 35 रन, भूपेंद्र सिंह ने 20 रन एवं दिव्य प्रताप ने 17 रन बनाए। शिवम ओझा व चिराग सुखवाल ने तीन-तीन विकेट एवं दिव्यांश खारोल ने दो विकेट लिए। शौर्य शक्तावत मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजन सचिव किशोर केवलरमानी ने बताया कि राज्य की आठ टीमें में भाग ले रही है। उद्घाटन समारोह में अतिथि विधायक अशोक कोठारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया वह समारोह के विशिष्ट अतिथि महेंद्र नाहर, विजय सिंह शक्तावत, रितेश व्यास, अभय ओझा थे आयोजन समिति के सदस्य संपत पायक, जयवर्धन शक्तावत, भगत सिंह रावत, सुनील पानेरी, कुमार मंगलम ने अतिथियों का स्वागत किया। सोमवार को प्रथम मैच बीसीए भीलवाड़ा व मेवाड़ रॉयल्स व द्वितीय मैच टेन स्क्वायर अकेडमी एवं केटी अकेडमी उदयपुर के मध्य खेला जाएगा। विजेता टीम के साथ अतिथि।


