सुपार्श्वनाथ का मोक्ष व चंद्रप्रभु का ज्ञान कल्याणक मनाया

भीलवाड़ा| बापूनगर स्थित श्री पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्री सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष एवं श्री चंद्रप्रभु भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया। प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि सुबह श्री शांतिनाथ एवं पार्श्वनाथ भगवान पर अभिषेक कर लक्ष्मीकांत जैन, विनय कुमार जैन, राजेंद्र सोगानी ने शांतिधारा की। इसके बाद निर्वाण कांड के पाठ से सुपार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। श्री चंद्रप्रभु भगवान का ज्ञान कल्याण का अर्घ्य समर्पण किए। बधाई गीत के साथ महिलाओं ने भक्ति नृत्य किया। श्री सुपार्श्वनाथ एवं श्री चंद्रप्रभु भगवान की पूजा- अर्चना कर श्रावक- श्राविकाओं ने अर्घ्य समर्पण किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *